दो घर व गोशाला जलकर राख

दिनेशपुर : अग्निकांड में दो घर व एक गोशाला में रखा सामान, नगदी, अनाज व भूसा जलकर राख हो गया। लगभग 75

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 12:04 AM (IST)
दो घर व गोशाला जलकर राख

दिनेशपुर : अग्निकांड में दो घर व एक गोशाला में रखा सामान, नगदी, अनाज व भूसा जलकर राख हो गया। लगभग 75 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

शुक्रवार सायं ग्राम पंचायत चन्दननगर निवासी परवेश हाल्दार के घर व गोशाला में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पड़ोस में भाई श्रीवेश हाल्दार के घर तक पहुंच गई। परवेश ने बताया कि वह व उसकी पत्नी रेनुका हाल्दार मजदूरी के लिए गए थे। आग की सूचना पर वह घर पहुंचे। तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। उसने बताया कि आग्निकांड में तीन हजार रुपये, घरेलू सामान, कपडे़, बिस्तर, बच्चों की किताबें व अन्य कागजात, गोशाला में रखा अनाज, भूसा जलकर राख हो गया। उसके छोटे भाई श्रीवेश हाल्दार का भी फर्नीचर, घरेलू सामान, कपडे़ व कागजात जलकर राख हो गए। सूचना पर एएसआइ हरीश चंदौला व उमेश पंत मौके पर पहुंचे। प्रधान पति विकास सरकार ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन क ो दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

chat bot
आपका साथी