अटल बिहारी को वाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, दन्यां: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दन्यां में विभिन्न संगठना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 06:23 PM (IST)
अटल बिहारी को वाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अटल बिहारी को वाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, दन्यां: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दन्यां में विभिन्न संगठनों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। व्यापार मंडल से जुड़े लोगों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत जन प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व थल सेनाध्यक्ष बीसी जोशी पार्क में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज देश को वाजपेयी जैसी राजनीति की जरूरत है। शोक सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट, महामंत्री गोविंद जोशी, ज्ञान प्रकाश पंत, गिरीश जोशी, हरीश दरम्वाल, जागेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल, मनोज पंत, ग्राम प्रधान डीके जोशी, महेश जोशी, किशोर जोशी, दिनेश जोशी, दीपक जोशी सहित बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। विकासखंड धौलादेवी के विभिन्न स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष पांडे ने भी वाजपेयी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी