भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की समीक्षा

जागरण संवाददाता, काशीपुर : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार ने 11 व 12 जुलाई को होने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Jul 2018 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 09 Jul 2018 08:07 PM (IST)
भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की समीक्षा
भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की समीक्षा

जागरण संवाददाता, काशीपुर : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार ने 11 व 12 जुलाई को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक की तैयारियां की समीक्षा की। साथ ही रूपरेखा भी तैयार की गई।

बाजपुर रोड स्थित एक होटल में सोमवार को देर शाम करीब पौने आठ बजे हुई बैठक में कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए जिन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी भी समीक्षा की गई। कार्य समिति की बैठक में 270 लोग हिस्सा लेंगे। मंगलवार से कार्यक्रम के लिए शहर बैनर पोस्टर से सजने लगेगा और भाजपा पदाधिकारियों का आना शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसकी पूरी विस्तार से चर्चा की गई। समिति की बैठक में प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार आदि लोग मौजूद होंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, रवि पाल, मनोज पाल, राम मेहरोत्रा, मनोज पाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी