रामलीला गोलीकांड : दीपा से मिलने पहुंची भाजपाइयों की भीड़

मलीला गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त गुरदीप सिंह की गिरफ्तारी होने पर एकाएक उनसे मुलाकात करने को खटीमा व नानकमत्ता के विधायक समेत दर्जनों भाजपाइयों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उनके आने से पूर्व ही दीपा को न्यायालय में पेश करने के लिए खटीमा भेज दिया।

By sunil negiEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 06:30 PM (IST)
रामलीला गोलीकांड : दीपा से मिलने पहुंची भाजपाइयों की भीड़

सितारगंज। रामलीला गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त गुरदीप सिंह की गिरफ्तारी होने पर एकाएक उनसे मुलाकात करने को खटीमा व नानकमत्ता के विधायक समेत दर्जनों भाजपाइयों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उनके आने से पूर्व ही दीपा को न्यायालय में पेश करने के लिए खटीमा भेज दिया।
मालूम हो कि रामलीला गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त व गैंगेस्टर समेत कई मुकदमों में वांछित भाजपा किसान मोर्चा कुमाऊं सह संयोजक गुरदीप सिंह उर्फ दीपा को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर सिडकुल चौकी में बंद कर दिया था। दोपहर करीब एक बजे पुलिस प्रशासन उसे सिडकुल से लाकर कोतवाली आई और संबंधित स्टॉफ व कागज लेकर खटीमा न्यायालय भेजा दिया।

भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की सूचना पर भाजपा खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी व नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता के साथ कोतवाली में दीपा से मिलने आ रहे थे। पुलिस ने इनके आने की भनक लगते ही दीपा को तत्काल खटीमा न्यायालय भेज दिया।

दीपा के जाते ही सभी लोग कोतवाली पहुंच गए, लेकिन दीपा को न पाकर वह निराश हुए और बाद में प्रभारी कोतवाल से मुलाकात कर वापस चले गए। विधायक धामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह भाजपाइयों का उत्पीडऩ कर रही है।

जहां सरकार केस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बचा रही हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को जबरन जेल भिजवा रही है। कांग्रेस सरकार आपदा घोटाले, खनन माफिया की सरकार हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी, मानवाधिकार प्रकोष्ठ संयोजक कमल जिंदल, सुरेश जैन आदि मौजूद रहे।
पढ़ें- रामलीला गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी