राहुल गांधी की रैली से लौट रही बस पलटी, 12 गंभीर रूप से घायल

जसपुर देहरादून से शनिवार रात राहुल गांधी की रैली से लौट रही बस जसपुर हाईवे स्थित नादेही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 11:40 PM (IST)
राहुल गांधी की रैली से लौट रही बस पलटी, 12 गंभीर रूप से घायल
राहुल गांधी की रैली से लौट रही बस पलटी, 12 गंभीर रूप से घायल

जसपुर : देहरादून से शनिवार रात राहुल गांधी की रैली से लौट रही बस जसपुर हाईवे स्थित नादेही पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 12 बस सवार कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

देहरादून में शनिवार को काग्रेस की रैली थी। रैली में हिस्सा लेने के लिए काग्रेस कार्यकर्ता निजी बस से गये थे। रैली के बाद कार्यकर्ता बस संख्या यूए 06 ई 0663 से लौट रहे थे। बस में करीब 23 लोग सवार थे। रास्ते मे जसपुर हाईवे स्थित नादेही पुल के पास अचानक सामने से वाहन आ गया। चालक रिहान वाहन को बचाने के चक्कर मे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इसमें चार महिला सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।

घायलों में लक्ष्मण सिंह राम सिंह, पंकज, सुरेश चंद, प्रताप सिंह, प्रदोष, सबीहा, सोनम, सानिया व रेहान सहित 12 लोग हैं। इनमें से कुछ लोग रामनगर टाडा के और कुछ घायल गुलर भट्टी रामनगर के हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसमें दो की हालत ज्यादा गंभीर है।

chat bot
आपका साथी