दुष्कर्म का आरोपित प्रधानाचार्य भेजा गया जेल

जागरण संवाददाता, सितारगंज: मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने जेल भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 11:11 PM (IST)
दुष्कर्म का आरोपित प्रधानाचार्य भेजा गया जेल
दुष्कर्म का आरोपित प्रधानाचार्य भेजा गया जेल

जागरण संवाददाता, सितारगंज: मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दूसरी ओर मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

एलकेजी में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दुष्कर्म किया था। मासूम की मां ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी प्रधानाचार्य के घर पर दस दिन से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने ट्यूशन पढ़ने वाले अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी और उसकी पुत्री को अकेले कमरे में ले जाकर हैवानियत की हद पार कर दी। घर लौटने पर पुत्री डरी सहमी थी। काफी पूछने के बाद उसने प्रधानाचार्य के द¨रदगी की बात बताई।

मासूम बोली टॉफी-चॉकलेट देता था: उसका कहना था कि प्रधानाचार्य कई दिनों से उसे टाफी चाकलेट खिलाकर उसके शरीर को छूता था। मासूम की मां पुलिस को बताया था कि जब वह पुत्री के साथ हुई हैवानियत की शिकायत करने अपने दो भाइयों के प्रधानाचार्य के पास गई थी तो प्रधानाचार्य ने उसके व भाइयों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। साथ ही पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य जीवन बिष्ट के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मासूम के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

chat bot
आपका साथी