खटीमा में देश की सुख-शांति के लिए हवन

खटीमा में आदर्श रामलीला कमेटी कुटरी नदन्ना पचौरिया ने देश में सुख-शांति के लिए गणेश वंदना सुंदरकांड व हवन यज्ञ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 01:54 AM (IST)
खटीमा में देश की सुख-शांति के लिए हवन
खटीमा में देश की सुख-शांति के लिए हवन

संस, खटीमा: आदर्श रामलीला कमेटी कुटरी, नदन्ना, पचौरिया ने देश में सुख-शांति के लिए गणेश वंदना, सुंदर कांड व हवन यज्ञ किया। साथ ही लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया।

कोरोना महामारी के चलते इस बार कुटरी में रामलीला का मंचन नहीं किया गया। शुक्रवार को कमेटी ने मंचन स्थल पर पंडित सुनील दत्त भट्टं के संचालन में देश व प्रदेश की सुख शांति व समृद्घि के लिए गणेश वंदना, सुंदर कांड व हवन यज्ञ कराया। इस मौके पर गोपाल सिंह मेहता, पूरन जोशी, लालमणी जोशी, मान सिंह, पूरन चंद, पंकज मेहता, गोपाल सिंह बिष्ट, मदन सिंह, किशोर चंद्र जोशी, भरत सिंह खड़का, भूपाल चंद, भूपेंद्र राना, चंदन ओली, राकेश कुमार, मनोहर पांडे, रमेश भट्ट, राजू गैंडा, सूरज पंत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी