मन की बात से प्रेरणा ले रहे लोग : भट्ट

मन की बात कार्यक्रम से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 12:02 AM (IST)
मन की बात से प्रेरणा ले रहे लोग : भट्ट
मन की बात से प्रेरणा ले रहे लोग : भट्ट

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: मन की बात कार्यक्रम से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। यह बात नैनीताल-ऊधममिह नगर के सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के बाद कही। वह जिला मुख्यालय के एक होटल सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुन रहे थे।

रविवार सुबह नौ बजे सांसद अजय भट्ट जिला मुख्यालय पहुंचे। विधायक राजकुमार ठुकराल व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मन की बात कार्यक्रम सुना। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से देश की जनभावनाओं से जुड़े हर मुद्दे पर बात करते हैं, लगता है कि एक परिवार का मुखिया अपने परिवार के साथ सुख और दु:ख को बांट रहा है। वह भाजपा नेता प्रेम अनेजा के निवास पर मिलने गए। सांसद के पीएसए पवन उपाध्याय ने बताया कि भाजपा नेता प्रेम लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। सांसद गिरधरपुर तुलसीधाम के बाद लालपुर के नानकसर गुरुद्वारे भी गए। जहां उन्होंने चारदीवारी व बहुउद्देश्यीय भवन बनाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह, वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सामंती, राजीव चौधरी, विजय फुटेला, संजय ठुकराल, अजय नारायण सिंह, आनन्द शर्मा, बंटी कोली, हरीश चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी