लॉकडाउन में शारीरिक दूरी नहीं मान रहे लोग

गदरपुर में बैंक खाते से पैसा निकालने की होड़ में महिलाओं एवं पुरुषों ने शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:19 AM (IST)
लॉकडाउन में शारीरिक दूरी नहीं मान रहे लोग
लॉकडाउन में शारीरिक दूरी नहीं मान रहे लोग

संवाद सूत्र, गदरपुर : बैंक खाते से पैसा निकालने की मची होड़ में महिलाओं एवं पुरुषों ने शारीरिक दूरी की अपील की धज्जियां उड़ा दीं। अगर इन लोगों में एक भी करोना वायरस वायरस संक्रमित मिला तो लॉकडाउन का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

सोमवार को बैंकों में पैसा निकालने के लिए लोग बैंक खुलने से पहले गेट पर खड़े हो गए। बैंक खुलते ही खाते से रुपये निकालने के लिए महिलाएं एवं पुरुष एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लग गए। आपस में धक्कामुक्की भी हुई। बैंक कर्मी महिलाओं को दूरी बनाने को कह रहे थे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो शारीरिक दूरी बना ली। पुलिस जाते ही फिर महिलाएं शारीरिक दूरी भूल गई। मुख्य बाजार से सब्जी एवं फल व्यापारियों को बुध बाजार भेजना कही, नगर पालिका को उल्टा ना पड़ जाए। बुध बाजार में सैकड़ो लोग सब्जी लेने पहुंच गए। इससे बाजार में लोगों की काफी भीड़ लग गई। इस दौरान व्यवस्था देखने के लिए प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।

chat bot
आपका साथी