महिला सशक्तीकरण को लेकर लगा पोषण मेला

बाजपुर में राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 11:26 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण को लेकर लगा पोषण मेला
महिला सशक्तीकरण को लेकर लगा पोषण मेला

संवाद सहयोगी, बाजपुर : राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत यहां महिला सशक्तीकरण के लिए विकासखंड स्तरीय पोषण मेला आयोजित हुआ। मेले का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, जिला पोषण अधिकारी आर्यन अग्रवाल व सीडीपीओ गौरव पंत आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रच्वलित कर किया।

शुक्रवार को श्रीरामभवन धर्मशाला के श्रीराम-जानकी मंडप हॉल में आयोजित पोषण मेले में कुपोषण पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां बाल विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। वहीं कार्यकर्ता बहनों को मिले प्रोत्साहन से कार्य करने की क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने इस तरह के आयोजन समय-समय पर आयोजित करने के लिए टीम को बधाई दी और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय पोषण अभियान के लक्ष्यों, उद्देश्यों व घटकों की भी जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी गौरव पंत ने पोषण अभियान पर बाजपुर की अद्यतन प्रगति, जन-सामान्य तक इसकी पहुंच व पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए किए गए प्रयास बताए। कुपोषण मुक्त बाजपुर के लक्ष्य को साकार करने के लिए उन्होंने सभी को एकजुट होने का आह्वान किया।

इस दौरान राजेश कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 21 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा गर्भावस्था के दौरान देखभाल व आहार पर उन्हें जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं के पोषाहार के माध्यम से बनाए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि व आगंतुकों की ओर से काफी सराहा गया। इस दौरान पोषण मेहंदी प्रतियोगिता के तहत संदेश देने वाली किशोरियों, पोषण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के तहत गर्भवती व धात्री माताओं से पोषण व स्वास्थ्य पर आयोजित प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को भी पुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एनीमिया की पहचान के लिए रक्त जांच शिविर के अतिरिक्त रंगोली, लघु नाटिका, पोषाण गीत, काव्य पाठ आदि आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर पीसी जोशी, बीडीओ हर सिंह महरा, बलवीर सिंह कालू, सीएमएस डॉ. पंकज माथुर, राजेंद्र रावत, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी