Nanital Lok Sabha Seat : भाजपा के अजय भट्ट या कांग्रेस के प्रकाश जोशी? जानिए दोनों में से कौन है अमीर प्रत्याशी

खास बात है कि वर्ष 2019 तक भट्ट बे कार थे। इस बार चुनाव में दिए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। इसी के साथ ही उनके नाम दो जिप्सी और एक फाक्सवैगन की कार भी शामिल हुई है। वहीं इस बार कांग्रेस ने नैनीताल ऊधम सिंह नगर की लोकसभा सीट पर एक पुराना चेहरा फिर ले आई है।

By brijesh pandey Edited By: Mohammed Ammar Publish:Thu, 28 Mar 2024 02:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 02:01 PM (IST)
Nanital Lok Sabha Seat : भाजपा के अजय भट्ट या कांग्रेस के प्रकाश जोशी? जानिए दोनों में से कौन है अमीर प्रत्याशी
2019 के बाद भट्ट के पास आई तीन कार, जानिए बैंक अकाउंट में हैं कितने करोड़?

जागरण संंवाददाता, रुद्रपुर : लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को स्वयं नामांकन कराया। अब लोगों की नजरें उनकी संपत्ति पर हैं। पिछले चुनाव में यानी वर्ष 2019 में भट्ट की करीब दो करोड की चल अचल संपत्ति शामिल है।

वर्ष, 2019 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन के समय केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के पास कुल करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति थी। एक करोड़ 96 लाख 95 हजार 929 रुपये की कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। रानीखेत से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले नेता अजय भट्ट ने वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव लड़े।

इस समय इन्होंने अपनी कुल संपत्ति एक लाख 25 हजार रुपये थी। जिसमें से देनदारी करीब डेढ़ लाख रुपये की हुई। वहीं वर्ष 2027 में अजय भट्ट की संपत्ति 1 करोड़ 37 लाख 21 हजार 213 रुपये और वर्ष 2019 में जग पहली बार सांसद का चुनाव नैनीताल ऊधम सिंह नगर की सीट पर खड़े हुए। जिस समय उनकी कुल संपत्ति एक करोड़, 96 लाख, 99 हजार 529 रुपये थी। यह कुल संपत्ति हैं। इन सब में एक खास बात है कि भट्ट के पाद खुद की कार तक नहीं है। पत्नी के नाम से जारी काफी पुरानी कार है।

खास बात है कि वर्ष, 2019 तक भट्ट बे कार थे। इस बार चुनाव में दिए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। इसी के साथ ही उनके नाम दो जिप्सी और एक फाक्सवैगन की कार भी शामिल हुई है। वहीं इस बार कांग्रेस ने नैनीताल ऊधम सिंह नगर की लोकसभा सीट पर एक पुराना चेहरा फिर ले आई है।

नैनीताल जनपद के कालाढृंगी विधानसभा से दो बार अपनी किस्मत आजमा चुके प्रकाश जोशी हैं। वर्ष, 2012 और 2017 में चुनाव लड़े। दोनों में ही निराशा हाथ लगी। अब कांगेस ने इन्हें लोकसभा के लिए जिम्मेदारी दी है। इनकी संपत्ति की बात करें तो वर्ष, 2017 में करीब एक करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी।

अखिल भारतीय परिषद पार्टी के अखलेश की संपत्ति सिर्फ उनके बैंक खाते में उनके एवं पत्नी के नाम करीब नौ हजार रुपये बैंक खाते में होने का ब्योरा दिया गया है। जेसी उप्रेती ने भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी से दावेदारी की है। इनके पास भी चल संपत्ति की बात करें तो विभिन्न खाता, पालिसी, म्यूचुअल फंड आदि में करीब 17 लाख 53 हजार 705 रुपये हैं। करीब साढ़े छह तोला सोना और चांदी अतिरिक्त हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से सुरेंद्र सिंह ने दावेदारी की है।

chat bot
आपका साथी