जसपुर में धारदार हथियार से महिला की हत्या

संवाद सूत्र, जसपुर : अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। महि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 07:42 PM (IST)
जसपुर में धारदार हथियार से महिला की हत्या
जसपुर में धारदार हथियार से महिला की हत्या

संवाद सूत्र, जसपुर : अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। महिला का शव घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा ले ग्रामीणों के बयान लिए। जांच टीम गठित कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

शनिवार सुबह को ग्राम कासमपुर निवासी रामवती (55) अपने पति हरस्वरूप के साथ गांव स्थित एक खेत पर चारा लेने गई थी। उसका पति पास के खेत में धान की निराई कर रहा था। एक गठरी घास काटने के बाद महिला अपने पति से कह कर पास ही स्थित पोल्ट्री फार्म पर पानी पीने के लिए चली गई। कुछ समय बाद उसके पति को पत्नी की चीख पुकार सुनाई पड़ी। तभी रामस्वरूप ने भी उस ओर दौड़ लगा दी। कुछ समय तलाश करने पर उसे उसकी पत्नी का लहूलुहान शव गाव के ही निवासी तेजपाल सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जिसे देख उसने शोर मचा कर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को बुला लिया, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मृतका के दाहिने हाथ, कंधा तथा मुंह पर धारदार हथियार के निशान थे। सूचना पर एएसपी डॉ.जगदीश चंद्र समेत प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति हरस्वरूप सिंह ने पुलिस को बताया कि गाव में उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने तीन बच्चों का गुजारा करता है। =============== घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका व उसके परिजनों से किसी की कोई रंजिश नहीं है। पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

-डॉ. जगदीश चंद्र, एसएसपी

chat bot
आपका साथी