विधायक धामी ने कारसेवकों को किया सम्मानित

विधायक पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अग्रणी भूमिका निभाने वाले कारसेवकों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 08:10 PM (IST)
विधायक धामी ने कारसेवकों को किया सम्मानित
विधायक धामी ने कारसेवकों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, खटीमा: विधायक पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार सेवकों को सम्मानित किया।

अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस के लिए भारी संख्या में यहां से भी कारसेवकों ने कूंच की थी। जिसके बाद उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। अब भगवान श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। ऐस में मंगलवार को विधायक धामी ने इन कार सेवकों के सम्मान में बंधन बैंक्वेट हॉल में समारोह आयोजित किया। इस दौरान कार सेवक किशन सिंह किन्ना, राम बहादुर रस्तोगी, संजीव बत्रा, राजेश गुप्ता, राजीव बंसल, राजू प्रजापति, पप्पू प्रजापति, विपिन गुप्ता, मोहनलाल, राजकिशोर सक्सेना, रमेश कुमार, रवी सक्सेना, होशियार सिंह चौहान आदि को रामसेवक सम्मान से सम्मानित किया। विधायक धामी ने जल्द ही इन सभी को अयोध्या लेकर श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन कराने की बात कही।

इस मौके पर खटीमा फाइबर्स फैक्ट्री के सीएमडी आरसी रस्तोगी, भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, किशन सिंह बिष्ट किन्ना, रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, नवीन कन्याल, रोहित गुप्ता, पावस गुप्ता, सचिन डोरा, गोविंद मेहता, विनोद जोशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी