चर्चित दरोगा कसाना को मिला आइटीआइ थाना

चर्चित दरोगा रजत सिंह कसाना को आइटीआइ के थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। आज एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

By BhanuEdited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 12:21 PM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 12:23 PM (IST)
चर्चित दरोगा कसाना को मिला आइटीआइ थाना

रुद्रपुर। चर्चित दरोगा रजत सिंह कसाना को आइटीआइ के थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। आज एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
माना जा रहा है कि डीजीपी के करीबी होने का कसाना को यह फायदा मिला। आइपीएस केवल खुराना ने कई मामलो में कसाना पर जांच बैठाई थी।
गत दिवस एक महिला की शिकायत पर आइटीआइ थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट हटाया गया था। उनके स्थान पर सीसीटीएनएस में तैनात रजत सिंह कसाना को इस थाने में नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं।
पढ़ें-वन तस्करों ने किया वन कर्मियों पर हमला, साथी को छुड़ाकर ले गए

chat bot
आपका साथी