अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का व्हीलचेयर चोरी

अंतरराष्ट्रीय पैराबैडमिटन खिलाड़ी का प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटते वक्त व्हीलचेयर चोरी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:18 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का व्हीलचेयर चोरी
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का व्हीलचेयर चोरी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : अंतरराष्ट्रीय पैराबैडमिटन खिलाड़ी का प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौटते वक्त व्हीलचेयर चोरी हो गई। जब वह रुद्रपुर पहुंचने पर बस के ऊपर से व्हीलचेयर उतारने को कहा तो व्हीलचेयर गायब थी। खिलाड़ी ने जिलाधिकारी से मिलकर व्हीलचेयर दिलाने की मांग की है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेमा विश्वास ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल को दिए ज्ञापन में कहा है कि वह शारीरिक रूप से 100 फीसद दिव्यांग हैं। बताया कि 21 एवं 22 फरवरी को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पो‌र्ट्स कॉलेज में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी, जिसमें बैडमिटन और एथलेटिक्स में रजत पदक प्राप्त किया है। प्राइवेट बस से वापसी के समय पूर्व में हंस फाउंडेशन की ओर से मिली स्पो‌र्ट्स व्हीलचेयर चोरी हो गई है। बताया कि अगले माह में मैसूर में अंतरराष्ट्रीय खेल हैं, जिसमें प्रतिभाग करना है। व्हीलचेयर न होने से अभ्यास करने में कठिनाई हो रही है। इस पर डीएम ने खिलाड़ी को आश्वासन दिया है। इस मौके पर हरीश चौधरी, नीमा, कमल, हरीश, इमरान, दिलीप व सीमा आदि मौजूद थे।

प्रेमा विश्वास की उपलब्धियां : वह सितंबर 2019 में थाइलैंड में प्रतिभाग कर चुकी हैं। साथ ही मार्च 2019 में रुद्रपुर में दो गोल्ड एक ब्रांज। खेल महाकुंभ 2019 में दो गोल्ड, एक ब्रांज व विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित हैं।

chat bot
आपका साथी