पशु तस्करों को टोकने पर गोली मारकर कर दी होमगार्ड की हत्या

तड़के पशु तस्करों को दो भैंस ले जाते देख जब होम गार्ड ने उन्हें टोका तो तस्करों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तस्कर भैंस छोड़ फरार हो गए। घटना से पुलिस में हड़कंप है।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 08:55 AM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM (IST)
पशु तस्करों को टोकने पर गोली मारकर कर दी होमगार्ड की हत्या
पशु तस्करों को टोकने पर गोली मारकर कर दी होमगार्ड की हत्या

किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: पुलभट्टा थाना अंतर्गत तड़के पशु तस्करों ने गोली मारकर होम गार्ड की हत्या कर दी। इस दौरान पशु तस्कर दो भैंस छोड़ कर फरार हो गए। 

हत्या की सूचना पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। वहीं पुलिस में भी हड़कंप मचा है। सूचना पर पुलभट्टा एसओ विद्यादत्त जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। होम गार्ड डयूटी पर तैनात नही था। वह भाई के घर की रखवाली के लिए तड़के बाहर निकला था। 

पुलिस को तड़के करीब तीन बजे होम गार्ड पूरन सिंह खेरा (50 वर्ष) की हत्या की सूचना मिली। एसओ ने बताया पूरन निवासी खेरा फार्म दोपहरिया का भाई बाहर गया था। इस पर तड़के पुरन पड़ोस में ही भाई के घर पर नजर मारने के लिए उठा था। 

इस दौरान उसने दो तस्करों को भैंस ले जाते देखा। इस पर पूरन ने उन्हें टोका। साथ ही भाग कर भैंस की रस्सी पकड़ ली। इस पर तस्करों ने 12 बोर के तमंचे से उसे गोली मार दी। पुरन के चिल्लाने की आवाज सुन कर उसकी पत्नी व घर की अन्य महिलाए भी घटनास्थल की तरफ भागी। 

वहां देखा तो उनके होश उड़ गए। पूरन बुरी तरह छटपटा रहा था। आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ सदानंद एस दाते भी मौके पर पहुच गए। पुलिस पशु तस्करों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में युवक के पिता की हत्या

यह भी पढ़ें: सड़क के विवाद को लेकर संघर्ष, पांच लोग घायल

chat bot
आपका साथी