चोरी गए धान की नौ बोरी के साथ चार दबोचे

किच्छा में महेंद्रा इंडस्ट्रीज से चुराई नौ बोरी धान के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:37 PM (IST)
चोरी गए धान की नौ बोरी के साथ चार दबोचे
चोरी गए धान की नौ बोरी के साथ चार दबोचे

जागरण संवाददाता, किच्छा : महेंद्रा इंडस्ट्रीज से चुराई नौ बोरी धान के साथ पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। वह लोग चोरी किए धान को बेचने के लिए टेंपो पर ले जा रहे थे।

10 नंवबर की रात्रि चोरों ने किच्छा-बरेली बाइपास पर महेंद्रा इंडस्ट्रीज से 30 बोरी धान की चोरी कर ली थी। पुलिस ने हरिकिशन अरोरा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार मध्य रात्रि पुलिस को चोरी के धान का धान बेचने ले जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन के पास घेराबंदी कर टेंपो नंबर यूके 06 टीए 4744 को रोक तलाशी ली तो उसमें धान की नौ बोरी लदी थी। पुलिस को देख उसमें सवार लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी को तोड़ वह भाग नहीं सके। पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम बंटी लाल पुत्र नत्थू लाल, अजीम खां पुत्र तस्लीम खां निवासी वार्ड नंबर 11 नूरी मस्जिद के पास किच्छा, जहीर अहमद पुत्र कबीर अहमद निवासी वार्ड नंबर 11 सलीम वाली गली किच्छा, निसार अहमद पुत्र नूर अहमद निवासी वार्ड नंबर 19 सिरोली कलां किच्छा बताए है। चोरी के आरोपितों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएचओ मोहन चंद्र पांडे, एसआई राजेंद्र प्रसाद, का. ताजवीर शाही, कुलदीप आर्य, संजय धौनी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी