रामलीला कमेटी चुनाव को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दो जख्मी

रामलीला कमेटी के चुनाव को लेकर सोमवार देर शाम अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के लोग पुलिस की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए है। मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया है।

By sunil negiEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2015 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2015 08:36 PM (IST)
रामलीला कमेटी चुनाव को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दो जख्मी

सितारगंज। रामलीला कमेटी के चुनाव को लेकर सोमवार देर शाम अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के लोग पुलिस की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए है। मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया है।
जानकारी के अनुसार श्री रामलीला कमेटी का कई सालों से चुनाव नहीं हुआ था। इसको लेकर कमेटी के सदस्यों में खासी नाराजगी थी। पूर्व में बैठकर सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव पास हुआ तथा पुरानी कार्यकारिणी भंग कर आय व्यय का ब्योरा लिया जाना था।

अध्यक्ष पद के लिए कमेटी पूर्व उपाध्यक्ष गीता सक्सेना तथा व्यवसायी मोनू त्रिपाठी ने ताल ठोकी थी। शाम सात बजे रामलीला सभागार में बैठक शुरू होनी थी। इसको लेकर आज सुबह से ही शहर में माहौल गर्म था। मौके की नजाकत को देखते हुए थानाध्यक्ष ने खटीमा नानकमत्ता पुलिस बल व पीएसी मंगा ली थी।

मोनू त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख पुत्र शिव वर्धन सिंह व अन्य साथियों के साथ वहां मौजूद थे। इसी बीच गीता सक्सेना भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। इसी बीच दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने बचाव कर उन्हें बाहर निकाला तो किसी ने फायर कर दिया।

जिसमें वार्ड नंबर छह निवासी बृजमोहन नेगी पुत्र नंदा हेड तथा बिन्नी संधू पुत्र पाल सिंह के छर्रे लग गए। इन्हें सीएचसी में इलाज को ले जाया गया। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस की मौजूदगी में ऐसी घटना हो जाना सबको चौंका रही थी। भीड़ अनियंत्रित हो गई।

लोग एक-एक कर कोतवाली पहुंचने लगी। इतनी देर में कोतवाली में सैकड़ों लोग जमा हो गए। आक्रोशित मोनू पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष केलोगों की गिरफ्तारी कर कोतवाली में बैठ धरना प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें-एक ही रात में तीन बंद घरों में चोरी

chat bot
आपका साथी