बाजपुर में बारदाना बिना रुकी तौल, हंगामा

बाजपुर में फौजी कालोनी रानीनागल के धान क्रय केंद्र पर बारदाना के अभाव में तौल रुकने पर किसानों ने किया हंगामा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:57 PM (IST)
बाजपुर में बारदाना बिना रुकी तौल, हंगामा
बाजपुर में बारदाना बिना रुकी तौल, हंगामा

संवाद सहयोगी, बाजपुर : फौजी कालोनी रानीनागल के धान क्रय केंद्र पर बारदाना के अभाव में तौल प्रभावित होने तथा कुछ दिनों से केंद्र पर किसानों के हंगामे की जानकारी मिलने पर मंगलवार को दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

क्रय केंद्र प्रभारी रोहताश कुमार व मनोज चौहान ने मंत्री को बताया कि क्रय केंद्र में स्टाक हो जाने के कारण माल रखने की जगह नहीं है। क्रय किया धान यहां से ढुलाई हो जाने पर धान खरीद शुरू की जाएगी। धान क्रय केंद्र फौजी कालोनी व रतनपुरा में अब तक कुल 22500 क्विटल धान क्रय किया गया है, जबकि पूर्व के वर्ष में मात्र 14000 क्विटल ही पूरे वर्ष में तुल पाया था। अब तक 82 लाख रुपये भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है। इस दौरान धान क्रय केंद्र बन्नाखेड़ा व रेंहटा का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर भी केवल मंगलवार तक का बारदाना होने की जानकारी दी गई। क्रय केंद्र प्रभारी जगदीश मेवाड़ी ने बताया है कि बन्नाखेड़ा, रेंहटा क्रय केंद्र पर 31781 क्विटल अब तक धान क्रय किया गया है और किसानों को लगभग 91 लाख रुपये का भुगतान हो गया है। राजेश ने बताया कि उपजिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल बारदाना उपलब्ध कराने को कहा है।

chat bot
आपका साथी