उधमसिंह नगर में बैंक कर्ज के चलते किसान ने की आत्महत्या

10 लाख से भी अधिक के कर्जे को लेकर परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी। उत्तराखंड में किसान द्वारा आत्महत्या का यह तीसरा मामला है।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 12 Jul 2017 02:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jul 2017 05:07 PM (IST)
उधमसिंह नगर में बैंक कर्ज के चलते किसान ने की आत्महत्या
उधमसिंह नगर में बैंक कर्ज के चलते किसान ने की आत्महत्या

बाजपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: 10 लाख से भी अधिक के कर्जे को लेकर परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी। उत्तराखंड में किसान द्वारा आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले पिथौरागढ़ व उधमसिंह नगर जिले में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। 

बांस खेड़ी निवासी बलविंदर सिंह पुत्र मलूक सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक से ट्रेक्टर एग्रीकल्चर लोन लिया था। करीब दस लाख से अधिक की राशि नहीं चुका पाने के कारण व बैंक से वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा ता। 

इसके चलते वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। आत्महत्या की सूचना केलाखेडा पुलिस को परिजनों ने दे दी। किसान के आत्महत्या करने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: बैंक से कर्ज अदायगी का नोटिस मिलते ही किसान की हार्ट अटैक से मौत

यह भी पढ़ें: कर्ज में डूबे किसान ने फांसी के फंदे में झूल कर दी जान

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में कर्ज से दबे किसान ने की आत्महत्या, सीएम ने दिया ये बयान

chat bot
आपका साथी