डायनेस्टी ने पांचवी बार जीती समूहगान प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी खटीमा भारत विकास परिषद की प्रदेश स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में पांचवी बार डा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:27 AM (IST)
डायनेस्टी ने पांचवी बार जीती समूहगान प्रतियोगिता
डायनेस्टी ने पांचवी बार जीती समूहगान प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, खटीमा: भारत विकास परिषद की प्रदेश स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में पांचवी बार डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म स्कूल ने अपना कब्जा जमाया है। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने टीम का स्वागत किया।

सितारगंज स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डायनेस्टी मॉडर्न एकेडमी ने लगातार पांचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व रिया भंडारी, शाक्षी भट्ट, चांदनी पोखरिया, सरफराज सकलैनी, अभिषेक कापड़ी, प्रियांशु नेगी, अंकित परगाई, मानव भट्ट, नर सिंह कुंवर व रेनू उपाध्याय ने किया। तबला वादक कक्षा 6 के छात्र ललित सिंह कुंवर द्वारा किया गया। इस मौके प्रबंधक धीरेंद्र चंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य अंजू भट्ट, प्रेमा भट्ट, चंद्रकांत पनेरु, मनीष चंद, सुरेश चंद्र ओली, अशोक जोशी, भरत बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी