पुल की दीवार बनाने को किया प्रदर्शन

एनएच 74 पर सरदार नगर चक्की मोड़ के पास नाहाल नदी की दोनों तरफ की क्षतिग्रस्त दीवार बनाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 12:23 AM (IST)
पुल की दीवार बनाने को किया प्रदर्शन
पुल की दीवार बनाने को किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, गदरपुर : एनएच 74 पर सरदार नगर चक्की मोड़ के पास नाहाल नदी की दोनों तरफ की क्षतिग्रस्त दीवार बनाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही चेताया कि यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो पुल के पास धरना दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता वरुण कपूर व समाजसेवी चंद्र खेड़ा के नेतृत्व में शनिवार को काफी संख्या में लोगों ने सरदार नगर स्थित नाहाल नदी के पुल के पास प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुल की दोनों दीवारें क्षतिग्रस्त हैं इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कई बार धरना प्रदर्शन कर रोष जताया जा चुका है। इसके बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेताया कि यदि दीवारों का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कालड़ा, विशाल अरोरा, रिकू अरोरा, मोहम्मद रफी, फिरासत अली, संजय कुमार, रईस अहमद, मकसूद, अकरम, वसीम, शराफत अली मंसूरी, वेद कुमार, हरिचंद, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

................

पुल की दीवार ना होने से अब तक 21 लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं

-चित्र परिचय 22जीडीआरपी-02

पुल की क्षतिग्रस्त दीवार को देखते लोग

संसू, गदरपुर : पुल की क्षतिग्रस्त दीवार होने से आठ वर्ष पूर्व एक श्रद्धालुओं से भरा कैंटर नदी में जा गिरा था। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। एक मेटाडोर नदी में जा गिरी थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। दो दिन पहले एक बाइक सवार देर रात नदी में जा गिरा था लोगों के पहुंचने से उसकी जान बच गई।

chat bot
आपका साथी