सर्वे कराकर बढ़े किराए का निर्णय होगा वापस

रुद्रपुर में नगर निगम की तरफ से दुकानों का किराया बढ़ाने के निर्णय को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मेयर व नगर आयुक्त से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM (IST)
सर्वे कराकर बढ़े किराए का निर्णय होगा वापस
सर्वे कराकर बढ़े किराए का निर्णय होगा वापस

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : नगर निगम की तरफ से दुकानों का किराया बढ़ाने के निर्णय को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मेयर व नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने बढ़े किराए के निर्णय को स्थगित कर आगामी बोर्ड बैठक में समाधान निकालने की मांग की।

गुरुवार को देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में दुकानदारों ने मेयर रामपाल सिंह व नगर आयुक्त रिकू बिष्ट से कार्यालय में मुलाकात की। अध्यक्ष ने कहा कि दुकानों का किराया बढ़ने से व्यापारी आक्रोशित हैं। ऐसे में इस निर्णय को बदला जाए। जिससे व्यापारियों का हित सुरक्षित रहे। मेयर ने कहा कि बोर्ड बैठक में नए तरीके से दुकानों का सर्वे एक समिति के माध्यम से कराया जाएगा, जिसमें दो व्यापारी, दो नगर निगम के कर्मचारी शामिल होंगे। मेयर ने आश्वस्त किया कि अगली बोर्ड बैठक तक बढ़ा हुआ किराया लागू नहीं किया जाएगा। साथ ही जर्जर दुकानों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इस मौके पर हरीश, मनीष गुप्ता, पंकज बांगा जतिन नागपाल, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व दुकानदार मौजूद थे। किच्छा हाट में बने हाईटेक शौचालय

जासं, किच्छा : हाट में हाईटेक शौचालय की मांग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली से मुलाकात की। कहा कि हाट के लिए पुरानी व्यवस्था जिलाधिकारी के आदेश पर लागू कर दी गई है। इसके बाद से हाट बाजार पुरानी गल्ला मंडी में संचालित होना शुरू हो गया है, लेकिन बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को वहां शौचालय न होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारी हित को देखते हुए मंडी में हाईटेक शौचालय का होना आवश्यक है। नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल महामंत्री गौरव अरोरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप पुजारा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष जगरुप सिंह गोल्डी, दीपक गोयल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी