बिस्तर से उठते समय ग्रामीण ने चारपाई के नीचे देखा तो उड़ गए होश.....

बिस्तर उठने के दौरान ग्रामीण की चारपाई के नीचे जैसे ही नजर पड़ी तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। ग्रामीण किसी तरह घर के सदस्यों को लेकर बाहर की ओर भागा और उसने शोर मचा दिया।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 03:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2016 02:00 AM (IST)
बिस्तर से उठते समय ग्रामीण ने चारपाई के नीचे देखा तो उड़ गए होश.....

नानकमत्ता, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: सुबह बिस्तर उठने के दौरान ग्रामीण की चारपाई के नीचे जैसे ही नजर पड़ी तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। दहशत में आया ग्रामीण किसी तरह घर के सदस्यों को लेकर बाहर की ओर भागा और उसने शोर मचा दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
नानकमत्ता क्षेत्र में इन दिनों मगरमच्छ का आतंक बना हुआ है। दो लोगों को मगरमच्छा निवाला भी बना चुका है। अभी तक नदी और नालों में मिलने वाले मगरमच्छ घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

पढ़ें-घर से निकलते ही ग्रामीण का दरवाजे पर हुआ मगरमच्छ से सामना, जानिए...
बरकी डांडी गांव में आज ऐसा वाक्या हुआ कि जिसने भी सुना, वही डर से सिहर गया। ग्रामीण दीवान सिंह सुबह जब सोकर उठे तो उनकी नजर चारपाई के पास पड़ी। देखा कि नीचे मगरमच्छ रेंग रहा है। इस पर उन्होंने शोर मचाकर परिजनों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला और घर का दरवाजा बंद कर दिया।

पढ़ें-नदी पार कर रहे ग्रामीण को मगरमच्छ ने दबोचा, जमकर हुआ संघर्ष, लेकिन...
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने मगरमच्छ को बांधकर काबू किया। वहीं नगला गांव में भी एक खेत में मगरमच्छ देखा गया। वन विभाग की टीम ने इन दोनों मगरमच्छ को पकड़कर नानकसागर डैम में छोड़ा।
बता दें कि नानकमत्ता की कैलाश नदी, निहाइ, देवहा, खकरा नाला और फॉसी गंगा में मगरमच्छ काफी संख्या में है। अक्सर मगरमच्छ गांव में घुस रहे हैं। इससे लोगों में आतंक बना हुआ है।

पढ़ें: पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल

chat bot
आपका साथी