कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

किच्छा में कांग्रेस ने कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। हस्ताक्षर अभिया न से समर्थन जुटाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:07 PM (IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ  कांग्रेस ने खोला मोर्चा
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

जागरण संवाददाता, किच्छा: कांग्रेस ने कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। आनंदपुर, राघवनगर, इंदरपुर, प्रतापपुर क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस जन रमेश तिवारी गुड्डू, राजेंद्र शर्मा, हरीश पनेरू, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद कोरंगा के साथ आनंदपुर, राघव नगर, इंद्रपुर, प्रतापपुर आदि गांवों में किसानों को कृषि कानून के दुष्प्रभाव बताए। कहा कि इस कानून के कारण किसान अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हो रहा है। हस्ताक्षर प्रपत्रों को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इस दौरान नागेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, हंसराज सिंह, शिवजी प्रसाद, संजय राय, नारायण सिंह गुड्डू, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार, विनोद कुशवाहा, हरीश चंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, श्रवण भगत, शिवाजी सिंह, रामनमन यादव, नंदलाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी