गरीबों को ध्यान में रखकर विकास कर रही सरकार: श्याम जाजू

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि केंद सरकार गरीबों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। इसलिए देश तरक्की कर रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 06 Jun 2017 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jun 2017 08:47 PM (IST)
गरीबों को ध्यान में रखकर विकास कर रही सरकार: श्याम जाजू
गरीबों को ध्यान में रखकर विकास कर रही सरकार: श्याम जाजू

काशीपुर, [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि केंद सरकार गरीबों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। इसलिए देश तरक्की कर रहा है। कांग्रेस सरकार में देश का पैसा विकास में खर्च नहीं होता था, बल्कि कांग्रेस अपनी जेब भरती थी और रिश्तेदारों को देती थी। इसलिए कांग्रेस सरकार में कई घोटाले हुए थे। केंद्र की भजपा सरकार के तीन साल हो गए, मगर एक भी घोटाला नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने आज ओएनजीसी के तत्ववाधान में रामलीला ग्राउंड में आयोजित सबका साथ सबका विकास सम्मलेन में कहा कि केंद सरकार उत्तराखंड के विकास के प्रति संवेदनशील है। केंद्र ने चार धाम यात्रा के लिए 12 हजार करोड़ और रेल मार्ग के विकास 44 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि तीन साल में देश ने काफी तरक्की की है। 

जनता भाजपा के साथ है। भाजपा बातों में नहीं बल्कि काम में विश्वास करती है। इसलिए प्रधान मंत्री ने जो वादे किए हैं, उसे अमल में ला रहे हैं। इस मौके पर प्रेदश कोषाध्यक्ष आशीष  गुप्ता, विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

 यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र में एनएच घोटाला होगा सबसे बड़ा मुद्दा: इंदिरा हृदयेश

यह भी पढ़ें: एनएच घोटाले को लेकर कांग्रेसियों का प्रदेश भर में प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी