भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

खटीमा में भ्नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा के नेताओं ने किया स्वागत।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:06 PM (IST)
भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

संस, खटीमा : युवाओं व मातृशक्ति के दम पर भाजपा 2022 मिशन फतह करेगी। कार्यकर्ता अभी से जीजान जुट जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाए। ये बातें विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा से दायित्वों का निर्वाहन करने को भी कहा।

ब्लाक परिसर में रविवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चे के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक वर्मा, एसटी मोर्चा के कमल राना, एससी मोर्चा के राजकुमार, ओबीसी मोर्चा के गोपालनाथ गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के सलीम अहमद, किसान मोर्चा के दीपेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की सुरेंद्री राना, भाजयुमो जिला मंत्री प्रेम प्रकाश जोशी, जिला मंत्री महिला मोर्चा जानकी पांडे, जिला मंत्री एससी अनिल कुमार, जिला मंत्री किसान मोर्चा बल्देव, सोशल मीडिया प्रभारी हरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विधायक डा. राणा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की गरिमा बनाकर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जिला मंत्री भुवन जोशी, आशीष कुमार श्रीवास्तव, महेश राणा, विमल मेहता, जितेंद्र, अमित पांडे, शादिक शाह, प्रमोद गड़कोटी, ओम राणा, सूरज सिंह धामी, रवि मेहता, संजय सिंह, मनोज चौहान, प्रदीप अग्रवाल, गोपाल, ईशु अग्रवाल आदि मौजूद थे।

..

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का जिपं अध्यक्ष ने किया स्वागत

जासं, रुद्रपुर : भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि जिस तरह जिला पंचायत विकास कार्यक्रम चला रही है वो बेहतरीन है। सरकार की जन योजनाओं का लाभ भी वंचितों को मिल रहा है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष गंगवार ने सह प्रभारी को स्मृति चिह्न के तौर पर नानकमत्ता साहब गुरुद्वारे की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर प्रदीप सिंह, विकास भगत, मिर सिंह, राजू भंडारी, महेश, जयपाल सिंह, मोमिन अहमद, लाल खान, मोहम्मद यार, नेमचंद राठौर, विपिन गंगवार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी