रुद्रपुर में बाइक सवार ने मैजिक चालक को मारी गोली, मौत

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आज सुबह एक बाइक सवार ने मैजिक चालक को गोली मारकर हत्‍या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By sunil negiEdited By: Publish:Sat, 17 Sep 2016 11:04 AM (IST) Updated:Sun, 18 Sep 2016 07:10 AM (IST)
रुद्रपुर में बाइक सवार ने मैजिक चालक को मारी गोली, मौत

रुद्रपुर, [जेएनएन]: आज सुबह हल्द्वानी मार्ग पर एक अज्ञात बाइक सवार ने फिल्मी अंदाज में मैजिक चालक की गाली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

आज सुबह मैजिक वाहन ( यूके 06 टीए 2778) चालक हरविंदर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी राजोरी गार्डन दिल्ली सवारी लेकर हलद्वानी जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे संजय वन के सामने हेलमेट पहने एक अज्ञात बाइक सवार ने ओवरटेक कर मैजिक को रोक लिया। इसके बाद वह हरविंदर के पास आया और उसे गोली मार दी। हरविंदर ने आनन-फानन में मैजिक भगा लिया, लेकिन वह अधिक दूर तक नहीं जा सका और मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया।

पढ़ें:-देहरादून में मिली महिला का अर्धनग्न लाश, एक शर्ट खोलेगी हत्या का राज

सुचना पर एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश कुमार, पंतनगर थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल चालक हरविंदर सहित उसमें सवार दरबान सिंह पुत्र पदम् सिंह निवासी आरटोला जागेश्वर, दीपा पुत्री विशन सिंह निवासी बाड़ी छीना अल्मोड़ा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने चालक हरविंदर को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें:-लव मैरिज के बाद पत्नी की बड़ी बहन से हुआ प्यार, फिर पत्नी को लगाया ठिकाने

chat bot
आपका साथी