अराजक तत्वों पर नजर रखेगी बीट पुलिस चौकी

उत्तर प्रदेश से चोरी छिपे आने वालों पर नजर रखने के लिए पुलभट्ट पुलिस सक्रिय हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 09:52 PM (IST)
अराजक तत्वों पर नजर रखेगी बीट पुलिस चौकी
अराजक तत्वों पर नजर रखेगी बीट पुलिस चौकी

जागरण संवाददाता, किच्छा : उत्तर प्रदेश से चोरी छिपे आने वालों पर नजर रखने के लिए पुलभट्टा थाने में बीट पुलिस चौकी कारगर भूमिका निभाएगी। एसओ ने चार ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं। जहां अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। यह बीट बाक्स सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। जिससे वहां की गतिविधियां उसमें कैद हो सकें।

उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के कारण बार्डर पर बना थाना पुलभट्टा की भूमिका अहम हो जाती है। खेरा फार्म जाने वाले मार्ग का प्रयोग अक्सर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा किया जाता है। कोरोना वैश्विक महामारी काल में बार्डर की भूमिका और भी बढ़ गई। देश में लॉकडाउन के साथ ही बार्डर को सील कर दिया गया था। वहां से आने वालों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। ऐसे में संपर्क मार्गों पर नजर रखना जरुरी है। पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी ने अराजक तत्वों पर लगाम कसने के लिए थाना क्षेत्र के चार स्थानों को चिन्हित किया है। जिनका प्रयोग अक्सर अराजकत ततवों द्वारा किया जाता है। सीसीटीवी लैस बीट पुलिस चौकी अराजक तत्वों पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर सामाजिक सहभागिता की संभावनाएं तलाशना शुरु कर दिया है।

इंसेट ....

इन स्थानों को किया गया चिह्नित

- खेरा फार्म मार्ग

- सिरोली कलां मुख्य तिराहा

- इंदिरा चौक सिरोली कलां

- एनएच-74 सतुईया कोठी वर्जन ......

अराजक तत्वों की गतिविधियों को वाच करने के लिए सीसीटीवी कैमरे युक्त बीट पुलिस बाक्स के लिए चार स्थानों को चिह्नित किया गया है। वहां पर गश्त बढ़ा दी गई है, बहुत जल्द वहां पर बीट पुलिस बाक्स स्थापित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जिससे आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके।

विनोद जोशी, एसओ पुलभट्टा

chat bot
आपका साथी