उप्र का असलहा सप्लायर गिरफ्तार

उप्र के असलहा सप्लायर को पुलिस व एसटीएफ ने पांच देसी तंमचों के साथ दबोच लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 05:08 PM (IST)
उप्र का असलहा सप्लायर गिरफ्तार
उप्र का असलहा सप्लायर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सितारगंज : उप्र के असलहा सप्लायर को पुलिस व एसटीएफ ने पांच देसी तंमचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह नैनीताल व ऊधम¨सह नगर में तंमचों की सप्लाई करने जा रहा था। इसके पहले भी वह असलहा सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सूचना पर कठंगरी मोड़ पर चें¨कग अभियान चलाया। इसी दौरान उप्र के कैमूर, अमरिया पीलीभीत के सलमान मलिक को रोक लिया। तलाशी में उससे 315 बोर की पांच कंट्रीमेड पिस्टल बरामद हुई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपित उप्र के जिलों से शस्त्रों की खरीद फरोख्त कर ऊधम¨सह नगर व नैनीताल में असलहों की सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी साथियों के साथ उत्तराखंड में असलहों की सप्लाई कर चुका है। पूछताछ में खरीदने वालों की भी जानकारी जुटाई गई है, जिन पर कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम में एसटीएफ पंतनगर के निरीक्षक महेंद्र पाल ¨सह, एसआइ धीरज वर्मा, दीपक अरोड़ा, किशोर कुमार, महेंद्र गिरि, देवेंद्र कुमार, गो¨वद ¨सह, दुर्गा ¨सह व वीरेंद्र ¨सह चौहान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी