दिल्ली रूट 20 व बरेली के लिए दौड़ेंगी 22 बसें

दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस पर मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 05:36 PM (IST)
दिल्ली रूट 20 व बरेली के लिए दौड़ेंगी 22 बसें
दिल्ली रूट 20 व बरेली के लिए दौड़ेंगी 22 बसें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस पर मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए रुद्रपुर डिपो से 12 बसें दिल्ली भेज दी गई हैं। लोकल रूट पर भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें बढ़ाई जाएंगी।

दीपावली पर अपने घर आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने भरपूर बसों की व्यवस्था की है। दिल्ली के लिए 15 से 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 12 बसें मंगलवार को सुबह ही भेजी जा चुकी हैं। यही बुधवार को वापसी करेंगी और दूसरे दिन दीपावली पर भी बसों की व्यवस्था भरपूर रहेगी। वहीं रुद्रपुर से बरेली के लिए भी 20 से 22 बसें दौड़ेंगी। स्टेशन इंचार्ज ब्रम्हानंद ने बताया कि रुद्रपुर से बाहर जाने वाली विभिन्न रूटों टनकपुर, अल्मोड़ा सहित पिथौरागढ़ के लिए भी बसें भरपूर मिलेंगी। लोकल रूट पर काशीपुर, टनकपुर, खटीमा व सितारगंज जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की संख्या मांग के आधार पर तत्काल उपलब्ध कराई जा रही हैं। बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के कारण किसी प्रकार की स्थिति खराब न होने पाए इसके लिए सभी चालकों व परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

.......

आम दिनों की अपेक्षा दिल्ली, लखनऊ, बरेली के लिए यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। ऐसे में मांग के आधार पर बसों को लगाया गया है। दिल्ली के लिए 15 से 20 बसें लगाई गई हैं। लखनऊ के लिए दो से चार बसें और बरेली के लिए भी लगभग 20 बसें लगाई जा रही हैं।

-राकेश कुमार, एआरएम, रुद्रपुर रोडवेज डिपो

chat bot
आपका साथी