करनपुर में शिल्प केंद्र का शुभारंभ

काशीपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्राम करनपुर में सिलाई एवं शिल्प केंद्र की स्थापना कर दी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jul 2017 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jul 2017 07:10 PM (IST)
करनपुर में शिल्प केंद्र का शुभारंभ
करनपुर में शिल्प केंद्र का शुभारंभ

काशीपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्राम करनपुर में सिलाई एवं शिल्प केंद्र की स्थापना कर दी गई है। केंद्र का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी जसपुर अनिल आर्य ने किया।

उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में गठित अमर ज्योति स्वयं सहायता समूह के राज्य मिशन प्रबंधक राहुल कुमार मिश्रा के सहयोग से ग्राम करनपुर में बुधवार को सिलाई एवं शिल्प केंद्र का शुभारंभ किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही उन्हें आजीविका चलाने में सहायता मिलेगी। संचालक एसआरपी आंचल साहनी का कहना है कि उनका उद्देश्य इस केंद्र से अधिकतम महिलाओं को जोड़कर उनकी आजीविका उपार्जन में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी जसपुर अनिल आर्य ने कहा कि प्रशिक्षण हासिल करने के बाद महिलाएं स्वावलंबी बनकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।

chat bot
आपका साथी