दहेज मांगने का आरोप

संवाद सहयोगी, काशीपुर : विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ग्राम लक्ष्मीपुर

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 07:41 PM (IST)
दहेज मांगने का आरोप

संवाद सहयोगी, काशीपुर : विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

ग्राम लक्ष्मीपुरपट्टी मझरा निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 11 मई को ग्राम नरपतनगर दुंदावाला, थाना स्वार, रामपुर निवासी एक परिवार में हुई थी। शादी में साम‌र्थ्य के हिसाब से दहेज और एक बाइक दी गई थी। शादी के बाद कुछ दिन सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। ससुरालियों ने दहेज में एक और बाइक मांगी तो दे दी गई। बाद में तीन लाख और दहेज मांगने लगे। रुपये न देने में पिता ने असमर्थता जताई तो ससुराली उत्पीड़न करने लगे। महिला ने ससुरालियों पर दो बार गला घोट कर जान से मारने का आरोप लगाया। 18 नवंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी