चुनाव ड्यूटी पर आज से रोडवेज की 15 बसें

संस रुद्रपुर रोडवेज की 15 बसें शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। इनमें दिल्ली जाने व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 11:18 PM (IST)
चुनाव ड्यूटी पर आज से रोडवेज की 15 बसें
चुनाव ड्यूटी पर आज से रोडवेज की 15 बसें

संस, रुद्रपुर : रोडवेज की 15 बसें शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। इनमें दिल्ली जाने वाली 11, पटियाला और लुधियाना, लखनऊ व देहरादून की एक-एक बसें शामिल हैं। चुनाव डयूटी से लोगों को परेशानी होना तय है।

औद्योगिक शहर का बस टर्मिनल पहले ही बसों की कमी से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के लिए प्रतिदिन 12 बसें संचालित की जाती हैं। इनमें 11 बसें चुनाव कार्य में लगाए जाने से अब अनुबंधित तीन एसी बसें ही बची हैं जिससे दिल्ली जाने वाले मुसाफिरों की दिक्कतें बढना तय है। वहीं पांच अप्रैल को डिपो से कोई मुसाफिर लखनऊ नहीं जा सकेगा, वहीं पटियाला व लुधियाना का सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़नी तय हैं। सहायक महाप्रबंधक महेंद्र कुमार का कहना है कि अधिकारियों का आदेश मानना हमारा कर्तव्य है। उधर, बसों की किल्लत का आलम यह है कि रोडवेज की अपनी 49 बसों में सिर्फ 32 बसें ही संचालित की जा रही हैं। इनमें अधिकांश बसें अपने मानक से काफी अधिक चलने के कारण जर्जर होने से संचालन के लायक तक नहीं हैं। डिपो की दो तिहाई बसों की हालत काफी खस्ता है और इन बसों का एक से अधिक फेरा लगवाने की कोशिश भी दम तोड़ देती हैं।

chat bot
आपका साथी