अशिक्षा को जड़ से उखाड़ने का संकल्प

जागरण संवाददाता, खटीमा: विशाल चेतना यात्रा एवं पंजाब सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष धीरेश

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 05:12 PM (IST)
अशिक्षा को जड़ से उखाड़ने का संकल्प

जागरण संवाददाता, खटीमा: विशाल चेतना यात्रा एवं पंजाब सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष धीरेश राज अधिकाय का भाजपाइयों ने यहां पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने समाज से नशा खोरी, अशिक्षा को जड़ उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

विशाल चेतना यात्रा का सोमवार को यहां वाल्मिकी बस्ती में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष धीरेश ने कहा इस यात्रा का उद्देश्य नशा खोरी, अज्ञानता, अशिक्षा, अंधविश्वास आदि को समाज से दूर करना है। ताकि युवा वर्ग इन सब से दूर भाग सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है। जिनका लाभ उठाना चाहिए। आदर्श धर्म समाज के जिलाध्यक्ष रामू भारती वाल्मिकी समाज की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान सतीश गोयल, नवीन बोरा, रघुवीर बाल्मिकी, हिम्मत सिंह, महेंद्र सिंह, दान बहादुर सिंह, राजन वाल्मिकी, प्रेमपाल, राजेंद्र बाल्मिकी, राजा, आशु, दिलीप, अमित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी