डिजिटल में माहिर गांव होंगे पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : डिजिटल में माहिर ग्राम पंचायतें पुरस्कृत होंगी। इसके लिए डिजिटल इंडिया व

By Edited By: Publish:Tue, 30 Jun 2015 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2015 11:11 PM (IST)
डिजिटल में माहिर गांव होंगे पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : डिजिटल में माहिर ग्राम पंचायतें पुरस्कृत होंगी। इसके लिए डिजिटल इंडिया वीक के दौरान चयन समिति के समझ कंप्यूटर व डिजिटल में प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दक्षता दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया सप्ताह एक से सात जुलाई तक राज्य में मनाया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों के साथ कॉलेजों में डिजिटल के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्य सचिव एन रविशंकर ने सभी जिलाधिकारियों को मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डिजिटल इंडिया वीक के बारे में जानकारी दी। कहा कि इसके लिए अफसर जुट जाए। जिले स्तर पर जनाधार केंद्र, एक कॉलेज, दो तहसीलों व कुछ ग्राम पंचायतों में डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को कंप्यूटर व डिजिटल के बारे में जानकारी होगी और संचालित योजनाओं की सूचनाएं कंप्यूटर में फीड करते होंगे, उन्हें पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। इसके सदस्य जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी व जिला सूचना अधिकारी बीसी तिवारी बनाए गए हैं। चयन समिति पुरस्कार के लिए चयनित गांवों को सूची शासन को भेजी जाएगी, जहां से चयनित सूची केंद्र को भेजी जाएगी। केंद्र में पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

वर्जन

सभी विकास खंड अधिकारियों को डिजिटल इंडिया वीक के बारे में बता दिया गया है। बीडीओ को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर ग्रामीणों को डिजिटल के बारे में जागरूक करने को कहा गया है। जिससे लोग अधिक से अधिक कार्य कंप्यूटर में कर सकें। मुख्य सचिव के आदेश को प्रमुखता से अमल कराया जाएगा।

इवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ, यूएस नगर

chat bot
आपका साथी