हल्द्वानी,, मिट्टी निकालते समय मलबे में दबी महिला

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: थौलधार ब्लॉक के बंगियाल डांग गांव में रविवार शाम एक महिला मिट्टी निकालते

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:17 AM (IST)
हल्द्वानी,, मिट्टी निकालते समय  मलबे में दबी महिला
हल्द्वानी,, मिट्टी निकालते समय मलबे में दबी महिला

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: थौलधार ब्लॉक के बंगियाल डांग गांव में रविवार शाम एक महिला मिट्टी निकालते समय पहाड़ी से मलबा गिरने से दब गई। महिला को स्वजनों ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार शाम लगभग पांच बजे बंगियाल डांग गांव में 26 वर्षीय रीना देवी एक पहाड़ी से मिट्टी निकाल रही थी कि अचानक टीले से मिट्टी आ गिरी, जिससे रीना देवी उसके नीचे दब गई। आसपास की महिलाओं ने किसी तरह रीना को मिट्टी से बाहर निकाला। डांग की क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम देवी ने बताया कि रीना इन दिनों अपने मायके डांग आ रखी थी। रीना की ससुराल रैंदोणी गांव में है। घर की पुताई के लिए वह मिट्टी खोद रही थी। रविवार शाम उसे निजी अस्पताल में ही उपचार दिया गया, जिसके बाद सोमवार सुबह उसे 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रीना के हाथ में चोट लगी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि महिला की हालत अब पहले से ठीक है।

chat bot
आपका साथी