टिहरी भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाई नई टीम

जागरण संवाददाता,नई टिहरी : भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बुधवार को अपनी नई जिला कार्यकारिण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jan 2018 04:17 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jan 2018 04:17 PM (IST)
टिहरी भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाई नई टीम
टिहरी भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाई नई टीम

जागरण संवाददाता,नई टिहरी : भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बुधवार को अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और दो महामंत्री समेत करीब 100 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।

बुधवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने अपनी नई टीम की घोषणा की। संजय नेगी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में गोपीराम चमोली, नत्थी ¨सह नेगी, गोविंद ¨सह रावत, मीना सेमवाल, नारायण ¨सह पंवार, रेखा राणा, अनुसूया नौटियाल और कलम ¨सह बुटोला को उपाध्यक्ष, दिनेश डोभाल और विनोद रतूड़ी को जिला महामंत्री, गिरबीर चंद रमोला, मालचंद ¨सह, राजेंद्र भंडारी, जयप्रकाश कोठारी, संजय पैन्यूली, सरोजनी देवी, सुंदर ¨सह और ज्योति देवी को जिला मंत्री, कमल ¨सह पुंडीर को कोषाध्यक्ष, शीशराम थपलियाल और रतन ¨सह पंवार को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। संजय नेगी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के लिए संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए हर बूथ पर पांच-पांच सोशल मीडिया विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को चुना जाएगा। नौटियाल सहित अन्य नई कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी