सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

नई टिहरी सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण एवं मजदूर कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन किए जान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 05:57 PM (IST)
सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध
सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

नई टिहरी : सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण एवं मजदूर कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन किए जाने के खिलाफ सीटू से जुड़े ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने अपने घरों में रहकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

शुक्रवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की जिला इकाई व सीटू से जुड़े यूनियनों के पदाधिकारियों ने घरों में रहकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विरोध जताया। साथ ही मांग की गई कि मजदूर कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन न किए जाएं। कहा कि आने वाले दिनों में मजदूर वर्ग की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा। विरोध जताने वालों में सीटू अध्यक्ष विशाल सिंह राणा, जिला सचिव चितांमणी थपलियाल, संविदा श्रमिक सीटू केशर सिंह रावत, मंजू नेगी, जय सिंह रावत, राजपाल चौहान आदि मौजूद थे। (जासं)

chat bot
आपका साथी