संस्कृत भाषा के महत्व की दी जानकारियां

संवाद सहयोगी, चंबा: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जाजल में संस्कृत दिवस मनाया गया। इसमें संस्कृत भाषा का म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 06:06 PM (IST)
संस्कृत भाषा के महत्व  की दी जानकारियां
संस्कृत भाषा के महत्व की दी जानकारियां

संवाद सहयोगी, चंबा: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जाजल में संस्कृत दिवस मनाया गया। इसमें संस्कृत भाषा का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रखंड के अन्तर्गत आदर्श इंटर कॉलेज जाजल में विद्यालयी शैक्षणिक कलैंडर के अनुसार संस्कृत दिवस मनाया गया। इसमें संस्कृत भाषायाम महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सौरभ नेगी ने पहला, गौरव ने दूसरा, शालिनी ने तीसरा और अनिल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीस छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर हिन्दी प्रवक्ता पीयूष कुमार अवस्थी ने संस्कृत भाषा के महत्व एवं ताíककता पर प्रकाश डाला उन्होंने संस्कृत को बेहतर तरीके से समझने के लिए संस्कृत भाषा के कुछ विद्वानों के ऑडियो व वीडियो सुनाए। इस मौके पर छात्रों से संस्कृत श्लोक उच्चारण का अभ्यास भी कराया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक रजनी लखेड़ा व सुमन गुप्ता ने संस्कृत भाषा के महत्व एवं प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रभाकांत त्रिवेदी, कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण ¨सह रावत, शीशपाल ¨सह भंडारी, भूपेन्द्र सैनी, नवीनचन्द्र सकलानी, हरीशचन्द्र गंगवार, संदीप कुमार, वीर ¨सह पुंडीर आदि मौजूद थे। उधर देवप्रयाग में श्री रघुनाथ कीíत आदर्श संस्कृत महाविद्यालय से निकली शोभा यात्रा का भव्य संस्कृत उदघोष व पट्टिकाओं पर संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिखे श्लोको के साथ समापन श्री रघुनाथ मन्दिर में हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र नारायण कोटियाल ने बताया कि महाविद्यालय में 23 से29 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व प्राध्यापक विनोद पंडित ने संस्कृत का महत्व बताते छात्रों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। यात्रा में पूर्व प्रधान खेड़ा उत्तम ¨सह,सुरेश कोटियाल शास्त्री , उपेंद्र उनियाल, प्रकाश ध्यानी, शिवमूíत संपत कोटियाल, प्रमोद टोडरिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी