महिला ग्राम प्रधानों को दी आरटीआइ की जानकारी

संवाद सहयोगी, चंबा: ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की ओर से जागरुकता कार्यशाला का अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 07:02 PM (IST)
महिला ग्राम प्रधानों को दी  आरटीआइ की जानकारी
महिला ग्राम प्रधानों को दी आरटीआइ की जानकारी

संवाद सहयोगी, चंबा:

ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की ओर से जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला ग्राम प्रधानों को सूचना के अधिकार की विस्तृत जानकारी देकर जनहित में उसका उपयोग करने पर जोर दिया गया।

गुरुवार को प्रखंड सभागार में कार्यशाला का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी मान ¨सह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि गांव में सरकार की जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनमें गुणवत्ता व पारदर्शिता का होना जरूरी है। कहा किसी के भी सूचना मांगने पर उसे संबंधित सूचना प्रदान की जानी चाहिए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष व प्रशिक्षक सुशील बहुगुणा ने सूचना के अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना में अभिलेख, ज्ञापन, प्रेस नोट, ई-मेल, आदेश, नमूने, रिपोर्ट, आंकड़े, कार्रवाई प्रति, परिपत्र, लॉगबुक, मॉडल, सीडी आदि मांगा जा सकता है। इसलिए ग्राम पंचायत सूचना से अपडेट होनी चाहिए ताकि जब जो सूचना मांगें उसको सूचना प्रदान की जा सके। इस मौके पर पंचायत एडीओ प्रताप ¨सह चौहान ने भी सूचना के अधिकारी की जानकारी दी और अभिलेखों के रख-रखाव के बारे में भी बताया। उन्होंने सूचना प्राप्ति हेतु आवेदन, सूचना शुल्क, सूचना प्रदान करने की समय सीमा, सूचना प्रदान करने का तरीका आदि के बारे में भी बताया। कहा कि इस मौके पर ग्राम प्रधान कुसुमलता धनोला, स्वाति सजवाण, जशोदा तोमर, रोशनी देवी, रेखा जड़धारी, पुष्पा सजवाण, बसंती देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी