बर्फ से खतरनाक बना धमातोली मार्ग

घनसाली: बर्फबारी के कारण क्षेत्र का घनसाली- मूलगढ़- धमातोली मोटर मार्ग बीते दस दिन से बर्फ के कारण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:42 PM (IST)
बर्फ से खतरनाक बना धमातोली मार्ग
बर्फ से खतरनाक बना धमातोली मार्ग

घनसाली: बर्फबारी के कारण क्षेत्र का घनसाली- मूलगढ़- धमातोली मोटर मार्ग बीते दस दिन से बर्फ के कारण वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। लोनिवि दस दिन बाद भी मार्ग से बर्फ नहीं हटा पाया।

पिछले दस दिन मूनगढ़- धमातोली सड़क बर्फ व पाले की चादर से अटा हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मोटर मार्ग पर कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नही है। लोगों ने विभाग से शीघ्र ही मोटर मार्ग से बर्फ व पाले को हटाने की मांग की है। ऐसा न करने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। गुडडू घणाता, सत्ये सिंह आदि ने लोनिवि से जल्द मार्ग को साफ करने की मांग की है। इस संबध मे लोनिवि के सहायक अभियता बृजेश नेगी का कहना है कि पूर्व मे बर्फबारी के कारण मोटर मार्ग बंद हो गया था। जेसीबी से मार्ग को जल्द साफ किया जाएगा। (संसू)

chat bot
आपका साथी