श्रमदान कर की पैदल मार्ग की मरम्मत

चंबा : जल्डियाल गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान करके पैदल मार्ग की मरम्मत की। उन्होंने जगह-जगह क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 06:26 PM (IST)
श्रमदान कर की पैदल  मार्ग की मरम्मत
श्रमदान कर की पैदल मार्ग की मरम्मत

चंबा : जल्डियाल गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान करके पैदल मार्ग की मरम्मत की। उन्होंने जगह-जगह क्षतिग्रस्त मार्ग को सही बनाया और साथ ही मार्ग के दोनों ओर फैली झाड़ियों का कटान किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मार्ग से सटी मलबे के कारण बंद पड़ी ¨सचाई नहर को भी खोला ताकि खेतों की सिंचाई होती रहे। ग्रामीण सोबन ¨सह ने बताया कि उक्त मार्ग गांव से नीचे ¨सचित खेतों की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग था जो बीते वर्ष आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी मरम्मत श्रमदान कर की गई। श्रमदान करने वालों में सोबन ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, राजेंद्र ¨सह, हिमा देवी, कुंवर ¨सह गुसाईं, कुंदन ¨सह पंवार, बचन ¨सह आदि मौजूद थे। (संस)

chat bot
आपका साथी