नवयुवक मंगलदल कार्यकारिणी का गठन

नैनबाग: रविवार को प्रखंड जौनपुर के तहत ग्राम विरोड़ में नव युवक मंगल दल की नवीन कार्यकारिणी के गठन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 04:45 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 04:45 PM (IST)
नवयुवक मंगलदल कार्यकारिणी का गठन
नवयुवक मंगलदल कार्यकारिणी का गठन

नैनबाग: रविवार को प्रखंड जौनपुर के तहत ग्राम विरोड़ में नव युवक मंगल दल की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आहूत की गई। इसमें गांव में स्वच्छता अभियान चलाए जाने से साथ ही गांव को पॉलीथिन मुक्त रखने सहित अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष संदीप नौटियाल, उपाध्यक्ष महेश, कोषाध्यक्ष मनमोहन नौटियाल, सचिव नितेश डोभाल, सह सचिव ललित गौड को सर्व सम्मति से चुना गया। इस मौके पर गुरुदेव नौटियाल आशीष गौड़, अमन गौड़, संजीव, जितेंद्र, सुधीर प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद, महादेव, प्रवीन, संजय, विजय, विकास, देवेन्द्र दत्त आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी