खेत में बुजुर्ग का मिला लहूलुहान शव

देवप्रयाग: चंद्रबदनी क्षेत्र के झनाऊ गांव में शुक्रवार को दिन दहाड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव लहूलुहान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 07:42 PM (IST)
खेत में बुजुर्ग का मिला लहूलुहान शव
खेत में बुजुर्ग का मिला लहूलुहान शव

देवप्रयाग: चंद्रबदनी क्षेत्र के झनाऊ गांव में शुक्रवार को दिन दहाड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव लहूलुहान स्थिति में खेतों में मिला। पुलिस इसे धारदार हथियार के चोट का निशान मान हत्या की आशंका जता रही है। झनाऊ गांव के समीप खेत में शुक्रवार दोपहर बुजुर्ग का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस झनाऊ गांव पहुंची। मृतक की पहचान 75 वर्षीय पारीलाल उर्फ पारेश्वर प्रसाद भट्ट निवासी झनाऊ के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में मृतक की की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह देवरानी के साथ जामनीखाल बाजार गई थी। वहां किसी ने पति के खेत में लहूलुहान पड़े होने की सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश गैरोला ने बताया कि मृतक के सिर पर जिस तरह की चोट आई है उससे लगता है कि धारदार हथियार से सिर पर वार किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का लग रहा है।

chat bot
आपका साथी