गो माता की सेवा से होता है कल्याण

नई टिहरी : वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथावाचक संत वृंदावन दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कल्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:44 PM (IST)
गो माता की सेवा से  होता है कल्याण
गो माता की सेवा से होता है कल्याण

नई टिहरी : वृंदावन धाम के प्रसिद्ध कथावाचक संत वृंदावन दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कल्याणकारी है। देश व क्षेत्र के कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जरूरी है। उन्होंने यह बात जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी माधवाश्राम जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर सनातन धर्म शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कही। उन्होंने कहा कि हमें सनातन धर्म पद्धति से अपने बच्चों का जन्मदिन मनाना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा जो मनुष्य इस कथा का सच्चे मन से श्रवण करता है उसका कल्याण निश्चित है। कहा गो हत्या बंद होनी चाहिए। गो माता में सभी देवताओं का वास होता है। जो गो माता की सेवा करता है उसका कल्याण हो जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गोपाष्टमी पर गो की पूजा की जाएगी। मंदिर समिति के व्यवस्थापक राजेंद्र चमोली ने बताया कि 16 नवंबर को स्वामी माधवाश्राम जी महाराज को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। (जासं)

chat bot
आपका साथी