धूमधाम से मनाई दीपावली, खेले भैले

संवाद सहयोगी नई टिहरी जनपद में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई जगहों पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:32 AM (IST)
धूमधाम से मनाई दीपावली, खेले भैले
धूमधाम से मनाई दीपावली, खेले भैले

संवाद सहयोगी, नई टिहरी:

जनपद में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भैला खेलने के साथ ही मंडाण का आयोजन किया गया। लोग सुबह से ही दीपावली की तैयारियों में जुट गए थे, देर रात तक विधि विधान से पूजा करने के साथ ही आतिशबाजी भी की गई।

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडिमय में सामूहिक दीपावली मनाई गई। देर रात्रि तक लोगों ने इस पर्व को हर्षोल्लस के साथ मनाया। दीपावली पर जौनपुर, बूढ़ाकेदार, नागणी आदि जगहों पर भैले कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह को ग्रामीण भैले तैयार करने में जुट गए थे और शाम को ग्रामीणों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर भैले खेले। इसके अलावा कई जगहों पर लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया। देर रात्रि तक लोगों ने भैले के साथ ही लोकनृत्य का लुत्फ उठाया। दीपावली पर गांव से बाहर रहने वाले लोग भी गांव पहुंचे, जिससे गांव में अधिक रौनक देखने को मिली। नई टिहरी के भी बौराड़ी के अलावा कई जगहों पर लोगो ने सामूहिक रूप से भैला खेला। दीपावली के अवसर पर जौनपुर, बूढ़ाकेदार, कंड़ीसौड़ व प्रतापनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

chat bot
आपका साथी