प्लास्टिक उन्मूलन को निकाली जागरूकता रैली

चंबा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा में एनएसएस के स्वयं सेवियों ने नगर में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 05:53 PM (IST)
प्लास्टिक उन्मूलन को निकाली जागरूकता रैली
प्लास्टिक उन्मूलन को निकाली जागरूकता रैली

चंबा: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा में एनएसएस के स्वयं सेवियों ने नगर में प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर वीसी गबर सिंह चौक तक रैली निकाली और लोगों को जागरूक करने की पहल की। इस मौके पर उन्होंने सड़कों की साफ-सफाई भी की। छात्रों ने लोगों को नारों व गीतों के माध्यम से प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। इसके बाद पुराना टिहरी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बिखरे कूड़े को एकत्र कर वहां साफ-सफाई भी की। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर ने कहा कि छात्रों कीे पहल के अलावा व्यक्तिगत स्तर पर भी सभी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। इस मौके पर रविंद्र सिंह, महावीर सिंह, विजय प्रकाश, अनिल भट्ट, केशवानंद मैठाणी, राकेश कठैत, प्रीति परमार, रंजना बिष्ट आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी