वाजपेई की कविताओं का किया गायन

नई टिहरी: भाजपा ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की याद में काव्याज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 05:29 PM (IST)
वाजपेई की कविताओं का किया गायन
वाजपेई की कविताओं का किया गायन

नई टिहरी: भाजपा ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की याद में काव्याजंलि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत टिहरी के विधायक धन ¨सह नेगी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर उन्होंने स्व. वाजपेई को महान नेता बताते हुए कहा कि साहित्य के क्षेत्र में उनका काफी योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान उनके कविताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा गायन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उनके साहित्य व जीवन परिचय को लेकर भी चर्चा की गई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वह प्रखर वक्ता, कवि थे। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उनके द्वारा देश में किए गए विकास कार्यों को भी याद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख जाखणीधार बेबी असवाल, पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, सुषमा उनियाल, विक्रम कठैत, कुसुम चौहान, विनोद रतूड़ी, रामलाल नौटियाल, गोपीराम चमोली, रतन ¨सह पंवार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी