गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों को मिले प्रोत्साहन: हिमानी

संवाद सूत्र, देवप्रयाग: जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने बालीवुड से जुड़े उत्तराखंड के फिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 05:16 PM (IST)
गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों 
को मिले प्रोत्साहन: हिमानी
गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों को मिले प्रोत्साहन: हिमानी

संवाद सूत्र, देवप्रयाग: जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने बालीवुड से जुड़े उत्तराखंड के फिल्मकारों और कलाकारों को गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों को प्रोत्साहित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से ही हम अपनी भाषा, संस्कृति को जीवित रख सकते हैं। हिमानी शिवपुरी यहां देवप्रयाग भ्रमण पर पहुंची थी।

देहरादून निवासी हिमानी प्रसिद्ध लेखक डॉ. हरिदत्त भट्ट शैलेश की पुत्री है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से 1984 में ग्रेजुएट हिमानी शिवपुरी ने फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। दूरदर्शन के हमराही सीरियल में देवी भौजी से उनकी पहचान घर-घर तक हुई। राष्ट्रीय फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से उन्हें फिल्मों में बड़ा ब्रेक मिला। कोयला, परदेश, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, अंजाम, कुछ कुछ होता है, उमराव जान में उनकी यादकार भूमिकाएं रही हैं। लगभग 200 फिल्मों और 50 टेलीवजन सीरियलों में काम कर चुकी हिमानी शिवपुरी आज भी उत्तराखंड से जुड़कर गर्व महसूस करती है। पिता डॉ. हरिदत्त भट्ट की कई कृतियों का मंचन करवाकर उन्हें काफी संतोष मिला है।

गढ़वाली भाषा को भारतीय भाषाओं में सम्मानित स्थान दिलाने को लेकर वह कहती हैं कि इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उनका कहना है कि बालीवुड में आज उत्तराखंड से जुड़े कई मशहूर नाम हैं यदि ये लोग गढ़वाली, कुमाऊंनी भाषा की फिल्मों में अभिनय, निर्देशन आदि का काम करें तो हमारी विशिष्ट पहचान बन सकती है। उन्होंने देवप्रयाग संगम पर स्नान किया।

chat bot
आपका साथी